Friday , June 14 2024
Breaking News

Bollywood Ganesh Acharya : गणेश आचार्य पर लगा यौन-उत्पीड़न का आरोप, जानिए पूरा मामला

Ganesh Acharya case: digi desk/BHN/मुंबई/  बाॅलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को हाल ही में फिल्म पुष्पा के ‘oo Antava’ में अल्लू अर्जुन और सामंथा रूथ प्रभु को कोरियोग्राफ करने के लिए बहुत प्रशंसा मिली थी। ताजा खबर यह है कि गणेश आचार्य अब एक कानूनी संकट में फंस गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने डांस मास्टर और उनके असिस्टेंट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। साल 2020 में एक महिला कोरियोग्राफर की ओर से दर्ज कराए गए मामले में गणेश आचार्य पर उत्पीड़न, पीछा और ताक-झांक करने का आरोप लगाया गया था। अब गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी। मामले की जांच कर रहे अधिकारी संदीप शिंदे ने बताया कि अंधेरी में संबंधित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की आदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है।

गणेश आचार्य पर लगा यह आरोप

महिला कोरियोग्राफर ने साल 2020 में अपनी शिकायत में कहा था कि जब भी वे कोरियोग्राफर गणेश के ऑफिस में काम करने के लिए जाती थीं, तो वे उन पर गलत टिप्पणियां करने के साथ ही अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर कहते थे। कोरियोग्राफर ने उन्हें यौन उत्पीड़न को ठुकराने के बाद परेशान करना शुरू कर दिया था। जब महिला ने मना किया तो छह महीने बाद ही भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन ने उनकी सदस्या समाप्त कर दी थी। वहीं महिला ने ये भी आरोप लगाया था कि जब उन्होंने एक मीटिंग में गणेश आचार्य का विरोध किया तो कोरियोग्राफर ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और सहायकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद ही उन्होंने पुलिस के पास जाने का फैसला लिया। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्होंने एक वकील की मदद ली और केस दर्ज कराया।

लगाई गई यें धाराएं,  दी सफाई

रिपोर्ट के अनुसार गणेश आचार्य पर लगे आरोपों में कोरियोग्राफर और उनके सहायक पर धारा 354-A (यौन उत्पीड़न), 354-C (दृश्यरतिकता), 354-D (पीछा करना), 509 (किसी भी महिला की विनम्रता का अपमान), 323 (चोट पहुंचाना), भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (अपराध करने का सामान्य इरादा) के तहत आरोप लगाए गए हैं। लेकिन कोरियोग्राफर ने आरोपों का खंडन किया था, उनके आरोपों को झूठा और निराधार बताया था। गणेश की कानूनी टीम ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की है।

 

About rishi pandit

Check Also

‘ठग लाइफ’ की शूटिंग के दौरान मलयालम एक्टर जोजू जॉर्ज हुए घायल

साउथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फेमस फिल्ममेकर मणिरत्नम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *